Vansh Mushroom Farm

Vansh Mushroom Farm Contact for fresh mushroom and mushroom biscuit, Aachar, cake, chocolate

10/02/2026

वंश मशरूम फार्म: कॉर्पोरेट ऑफिस से खेतों की मिट्टी तक का सफर

​एक नई सोच की शुरुआत

साल 2020 में, जब पूरी दुनिया ठहर गई थी, तब लखीसराय के रामपुर गाँव के रहने वाले अमित कुमार एक बड़े फैसले पर खड़े थे। पुणे के आईटी सेक्टर में एमबीए (MBA) की डिग्री के साथ एक सफल करियर बनाने के बाद, महामारी उन्हें वापस अपनी जड़ों की ओर ले आई। लेकिन अमित ने इसे एक रुकावट नहीं, बल्कि एक अवसर के रूप में देखा। उन्होंने ठान लिया कि वे अब केवल नौकरी नहीं करेंगे, बल्कि अपने क्षेत्र में रोजगार पैदा करेंगे।

​चुनौतियाँ और सफलता का मंत्र:

शुरुआत आसान नहीं थी। यूट्यूब से सीखकर लगाए गए पहले 7 किलो बीजों ने अमित को सिखाया कि खेती में केवल मेहनत नहीं, बल्कि सही ट्रेनिंग की भी जरूरत है। उन्होंने हार नहीं मानी और सोलन (हिमाचल प्रदेश) के मशरूम अनुसंधान निदेशालय से विधिवत प्रशिक्षण लिया। यहीं से अमित का 'मैनेजमेंट माइंडसेट' और 'किसानी का जज्बा' एक साथ मिल गए।

​वंश मशरूम फार्म: आज का गौरव

आज, वंश मशरूम फार्म 15,000 स्क्वायर फीट में फैला बिहार का एक अग्रणी फार्म है। यहाँ प्रतिदिन 70-80 किलो से ज्यादा ताजे मशरूम का उत्पादन होता है। लेकिन अमित केवल कच्चे माल तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने 'वैल्यू एडिशन' (मूल्य संवर्धन) पर ध्यान दिया:

​सूखे मशरूम और पाउडर: सेहत और स्वाद का खजाना।

​मशरूम का अचार: बिहार के पारंपरिक मसालों और आधुनिक स्वास्थ्य का संगम।

​मशरूम बेकरी: बिस्कुट और कुकीज़ के माध्यम से बच्चों और बड़ों को पोषण।

​हमारा लक्ष्य: सबका साथ, सबका विकास

अमित कुमार का विजन सिर्फ अपना फार्म चलाना नहीं है। उन्होंने अब तक 1,000 से ज्यादा स्थानीय किसानों और महिलाओं को मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दी है। उनका लक्ष्य लखीसराय को बिहार का "मशरूम हब" बनाना है।

​जब आप "वंश मशरूम फार्म" का कोई भी उत्पाद चुनते हैं, तो आप केवल एक सुपरफूड नहीं खरीदते, बल्कि आप बिहार के एक युवा किसान के उस सपने का समर्थन करते हैं जो गाँव की मिट्टी को सोना बनाने की ताकत रखता है।

Big shout out to my newest top fans! 💎 Rakesh BhardwajDrop a comment to welcome them to our community,
29/01/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Rakesh Bhardwaj

Drop a comment to welcome them to our community,

31/12/2025

कल नए साल के अवसर पर काफी ज्यादा डिमांड होने के कारण सभी से नम्र निवेदन है कि आस पास के लोग फार्म पर आके सुबह 9 बजे तक मशरुम ले ले

पहले आओ पहले पाओ की स्कीम है 😊

फार्म से फ्रेश  #मशरुम उपलब्ध है, वंश बेकरी & रेस्टोरेंट, चितरंजन रोड, पुरानी बाजार091425 94022 जल्दी संपर्क करें।
26/12/2025

फार्म से फ्रेश #मशरुम उपलब्ध है,

वंश बेकरी & रेस्टोरेंट, चितरंजन रोड, पुरानी बाजार
091425 94022 जल्दी संपर्क करें।

आप सबों के लिए अब फार्म से फ्रेश "बटन मशरुम"(गोलका वाला) उपलब्ध हैसंपर्क करे- वंश बेकरी & रेस्टोरेंट, चितरंजन रोड, पुरान...
25/12/2025

आप सबों के लिए अब फार्म से फ्रेश "बटन मशरुम"(गोलका वाला) उपलब्ध है

संपर्क करे- वंश बेकरी & रेस्टोरेंट, चितरंजन रोड, पुरानी बाजार, लखीसराय
091425 94022

जिन लोगों को मशरुम के बारे में या इसकी खेती करने की जानकारी/ट्रेनिंग चाहिए, वो 11 और 12 दिसंबर की तारीख के लिए अपना रजिस...
07/12/2025

जिन लोगों को मशरुम के बारे में या इसकी खेती करने की जानकारी/ट्रेनिंग चाहिए, वो 11 और 12 दिसंबर की तारीख के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।
संभवत: ये इस सीजन की आखिरी ट्रेनिंग होगी।

संपर्क करे - 091425 94022

फ्रेश ओएस्टर मशरुम उपलब्ध हैजल्दी ही बटन मशरुम भी उपलब्ध होगा।
05/12/2025

फ्रेश ओएस्टर मशरुम उपलब्ध है

जल्दी ही बटन मशरुम भी उपलब्ध होगा।

इस साल की बारिश और गर्मी के बाद अब सभी किसान जो मशरुम की खेती के लिए इच्छुक है, तैयार हो जाये।सोमवार 13th अक्टूबर को पहल...
11/10/2025

इस साल की बारिश और गर्मी के बाद अब सभी किसान जो मशरुम की खेती के लिए इच्छुक है, तैयार हो जाये।

सोमवार 13th अक्टूबर को पहली ट्रेनिंग का बैच तैयार है, जिन्हें भी सीखना हो वो जल्द से जल्द संपर्क करे

091425 94022

कॉल या व्हाट्सएप्प करे।

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, सबौर में शनिवार को हुए प्रसार शिक्षा परिषद की बैठक में शामिल होने का मौका मिला। पूरे बिहार...
07/07/2025

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, सबौर में शनिवार को हुए प्रसार शिक्षा परिषद की बैठक में शामिल होने का मौका मिला। पूरे बिहार से तीन किसानों को चुना गया था जो इस बैठक में शामिल हुए।

"सपने भी सच होते है"

जिस स्टेज को सुशोभित आदरणीय कुलपति-कृषि विश्विद्यालय सबौर- डॉ डीआर सिंह सर, डायरेक्टर प्रसार डॉ सोहाने सर, डॉ के डी कोकाटे (Former DDG, ICAR), डॉ आर एन पडारिया सर (Jt Dir- IARI, New Delhi), डॉ अंजनी कुमार (Dir- ICAR, Atari, Patna), डॉ धूम सिंह (Former DEE-Kanpur)

जैसे महारथी कर रहे हो, और उस स्टेज पर मुझ जैसे किसान को भी मौका मिले स्टेज शेयर करने का, तो यह किसी सपने से कम नही।

अपने किये गए कार्यों का और आने वाले प्रोजेक्ट्स की झलक एक प्रेजेंटेशन के तौर पर रखा जिसपे सबों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ और सराहना भी मिली।

आज डॉ के बेटा डॉ, इंजीनयर का बेटा इंजीनियर तो बनना चाहता है लेकिन "किसान का बेटा किसान" नही बनना चाहता, और जब तक यह बदलाव नही आएगा तब तक हमारा समाज, राज्य या देश तरक्की नही कर सकता। आज हमारी पीढ़िया नवाचार को अपनाकर किसानी के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहे है, लेकिन साथ ही साथ हमे लोगों को इस मुहिम में जोड़ना पड़ेगा ताकि वो भी इस नवाचार को अपनाकर अपनी और अपने परिवार की आमदनी को बढ़ा सकें और अपने आने वाली पीढ़ी को भी "किसान" बनाने में उन्हें कोई शर्म न आये।

"जय बिहार, जय किसान"

लखीसराय जिले के 32वे स्थापना दिवस के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री बिहार सह कृषि मंत्री माननीय श्री विजय कु सिन्हा का आशीर्वाद ...
03/07/2025

लखीसराय जिले के 32वे स्थापना दिवस के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री बिहार सह कृषि मंत्री माननीय श्री विजय कु सिन्हा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मशरुम के छेत्र में काम करने हेतु सराहना मिली और भरपूर सहयोग का वादा भी।

आशा है आने वाले समय मे लखीसराय को कुछ नए प्रोजेक्ट्स जल्दी ही समर्पित करूँगा।
जय #बिहार जय #लखीसराय
Bihar Horticulture Development Sociey
Lakhisarai Live Deepak Singh Bjp Lakhisarai khabar Let's Inspire Bihar

08/03/2025

दो दिवसीय कृषि मेला में आज मशरुम के छेत्र में किये गए कार्यो के लिए लखीसराय के माननीय जिलाधिकारी महोदय के हाथों पुरस्कार...
28/02/2025

दो दिवसीय कृषि मेला में आज मशरुम के छेत्र में किये गए कार्यो के लिए लखीसराय के माननीय जिलाधिकारी महोदय के हाथों पुरस्कार पाने का मौका मिला।

जिलाधिकारी महोदय को मशरुम और हमारी कंपनी द्वारा जो मशरूम के अनेक उत्पाद बनते है उसकी जानकारी दी औऱ उसके फायदे बताये।

Lakhisarai khabar Deepak Sharma Lakhisarai Live

Address

Lakhisarai
811311

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vansh Mushroom Farm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vansh Mushroom Farm:

Share