Sehgal Bakery Yamunanagar

Sehgal Bakery Yamunanagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sehgal Bakery Yamunanagar, Bakery, Jagadhri.

09/09/2024
19/10/2023

*बुजुर्गों के अंतिम समय को सुखद बनाएं।*
एक आश्चर्यजनक रीति चल पड़ी है, बुजुर्ग बीमार हुए, एम्बुलेंस बुलाओ, जेब के अनुसार 3 स्टार या 5 स्टार अस्पताल ले जाओ, ICU में भर्ती करो और फिर जैसा जैसा डाक्टर कहता जाए, मानते जाओ।
और फिर अस्पताल के हर डाक्टर, कर्मचारी के सामने आप कहते है कि "पैसे की चिंता मत करिए, बस इनको ठीक कर दीजिए" वास्तव में ऐसा कहकर आप उनके हाथों में उन्हें बुजुर्ग के शरीर का लाइसेंस दे देते हैं। और डाक्टर एवं अस्पताल कर्मचारी लगे हाथ आपके मेडिकल ज्ञान को भी परख लेते है, और फिर आपके भावनात्मक रुख को देखते हुए उनका खेल आरम्भ होता है।
कई तरह की जांचे होने लगती हैं, फिर रोज रोज नई नई दवाइयाँ दी जाती है, रोग के नए नए नाम बताये जाते हैं और आप सोचते है कि बहुत अच्छा इलाज हो रहा है।
80 साल के बुजुर्ग के निर्बल हाथों में सुइयाँ घुसी रहती हैं, बेचारे करवट तक नहीं ले पाते। ICU में मरीज के पास कोई रुक नहीं सकता या बार बार मिल नहीं सकते। इसका लाभ लेते हुए वे 70-80 वर्षीय बुजुर्ग के शरीर को भिन्न-भिन्न प्रकार की नई-नई दवाइयों के परीक्षण की प्रयोगशाला बना देते हैं।
आप ये सब क्या कर रहे है एक शरीर के साथ ?
शरीर, आत्मा, मृत्युलोक, परलोक की अवधारणा बताने वाले हिन्दू धर्म की मान्यता है कि ज्ञात मृत्यु सदा सुखद परिस्थिति में होने या लाने का प्रयत्न करना चाहिए।
इसलिए वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में बुजुर्ग अंतिम अवस्था मे घर में होते हैं, और जिन लोगो को वो अंतिम समय में देखना चाहते हैं, अपना वंश, अपना परिवार, आत्मिय जन, परिचित आदि, सब आसपास रहते हैं।
बुजुर्ग की यदि कुछ इच्छा है खाने की, तो तुरन्त उनको दिया जाता है, भले ही वो एक कौर से अधिक नहीं खा पाएं। लेकिन मन की इच्छा पूरी होना आवश्यक है, आत्मा के शरीर छोड़ने से पहले। यदि मन की अंतिम अवस्था शांत और तृप्त होगी तो अदृश्य परलोक में भी शांति रहेगी, बेचैनी नहीं।
अस्पताल के ICU में क्या ये संभव है?
अस्पताल में कष्टदायक, सुइयाँ घुसे शरीर से क्या आत्मा प्रसन्न होकर निकलेगी?
क्या अस्पताल के ICU में बुजुर्ग की हर इच्छा पूरी होती है।
रोज नई नई दवाइयों का प्रयोग, कष्टदायक यांत्रिक उपचार, दिनभर दिखते अपरिचित चेहरों के बीच बुजुर्ग के शरीर को बचाइए! बुजुर्ग को देवलोक गमन का शरीर मानकर सेवा करिये। धार्मिक ग्रंथों का पाठ, वाचन या यंत्रों के माध्यम से सुनाईये। सभी स्वजनों का स्पर्श द्वारा आत्मिक शाँति प्रदान कीजिये। एक-एक चम्मच गंगाजल पान करायें। भगवत दर्शन करायें आदि आदि।
अच्छे डाक्टर, नर्स को घर मे रखिये, घर में सभी सुविधाओं सहित उपचार करने का प्रयत्न कीजिये।
इस लेख का आशय पैसे बचाना नहीं, बुजुर्गों को सद्गति प्रदान करना है..."
यही प्रार्थना है।

06/10/2023

Thanks everyone for your love blessings and warm wishes on my birthday I am so grateful to have such precious friends n family 🙏🙏

03/07/2023

गुरुर् ब्रह्म, गुरुर् विष्णु, गुरुर् देवो महेश्वर, गुरु साक्षात पर ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः

आप एवं आपकी परिवार में सभी को गुरु पूर्णिमा/व्यास पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

09/01/2022

"सवा लाख से एक लड़ाऊं,चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं,तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं"

सिखधर्म के दसवें गुरु,खालसा पंथ के संस्थापक,मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले,
त्याग,तप,पराक्रम की प्रतिमूर्ति गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏

सहगल बेकरी यमुनानगर पिछले 62 वर्षों से आपकी सेवा में कार्य कर रही है। इसकी स्थापना श्री कृष्णलाल सहगल सुपुत्र श्री नंदला...
23/12/2021

सहगल बेकरी यमुनानगर पिछले 62 वर्षों से आपकी सेवा में कार्य कर रही है। इसकी स्थापना श्री कृष्णलाल सहगल सुपुत्र श्री नंदलाल सहगल ने साल 1959 में की थी।

वर्तमान में श्री विकास सहगल 31 वर्षों से इस बेकरी को व्यवस्थित रखे हुए हैं। विकास कहते हैं कि वे अपने 62 वर्षों के अनुभव के बाद देश दुनिया को असल बेकरी से परिचित कराना चाहते हैं।

विकास का कहना है कि बेकरी की दुनिया अपने असल से बहुत दूर आ चुकी है और बेकरी उत्पादों का प्रयोग आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति सुबह उठते ही बेड टी के साथ करता है।

विकास आने वाले युग को बेकरी के शुध्दतम स्वरूप से परिचित कराने का मन बना चुके हैं। जैसे बाजरे के बिस्किट, शुद्ध मलाई शक्कर वाले के क्रीम रोल, बिना जहर और शुगर रहित रस, शूद्ध आटे और जौ के बिस्किट आदि।
सभी उत्पाद अमोनिया रहित और प्रिजरवेटिव रहित होंगे, जहर के स्थान पर पिसे मेवे और शहद आदि का प्रयोग होगा।
स्थानीय मौसमी सब्जियों और फलों का प्रयोग करके ताजे बेकरी उत्पाद बनाये जाएंगे।

विकास कहते हैं कि अगले पच्चीस साल वे दुनिया भर में जा कर सच्ची बेकरी से दुनिया का परिचय कराएंगे।

कमल जीत
फ़ूड टेक्नोलॉजीस्ट

Address

Jagadhri
135001

Telephone

+919355375921

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sehgal Bakery Yamunanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category