Technoculture Building Center Pvt Ltd

Technoculture Building Center Pvt Ltd M/s. Technoculture Building Centre (P) Ltd. is the brainchild of Mr. Vinay Kumar Tiwary, a proud recipient of Vishwesariya Award and Bharat NirmanRatna Award.

यह तो बस शुरुआत हे ........
17/01/2017

यह तो बस शुरुआत हे ........

09/12/2015

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : दस हजार की मासिक किस्त पर लोगों को घर उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य की पूíत के लिए शहर के निकट एक नया शहर का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त बातें भोजपुरी सुपर स्टार सह सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को सिलाव प्रखंड के नालंदा थाना के निकट गुलाब बिगहा मोड़ के निकट…

-: आपके शहर की शान " वास्तु विहार " :-@ पूर्वी भारत के 58 शहरों में@ 100 से ज्यादा टाउनशिप @ 10 हज़ार कर्मठ कर्मियो का आध...
20/09/2015

-: आपके शहर की शान " वास्तु विहार " :-
@ पूर्वी भारत के 58 शहरों में
@ 100 से ज्यादा टाउनशिप
@ 10 हज़ार कर्मठ कर्मियो का आधार
@ 20 हज़ार परिवारों से बना महापरिवार
@ निर्माण को हमने बनाया सामाजिक सरोकार
@ हम हे ............... " वास्तु विहार "
-: विशेष जानकारी के लिए संपर्क करे :-
Jharkhand :- 08102926285/86/87 Bihar :- 0810292696/91/92/93
West Bengal :-08102926301/02 Odhisa :-08102926303/04
UP :- 08102926305/306
Click To Our Main Website Link Given Below To Know More
www.vastuvihar.org

वास्तु विहार अब OHSAS 18001: 2007 सर्टिफाईड कम्पनी• कम्पनी का फाईव स्टार बंगलो है अभी चर्चा में• कंस्ट्रक्शन सहित कई क्ष...
14/05/2015

वास्तु विहार अब OHSAS 18001: 2007 सर्टिफाईड कम्पनी
• कम्पनी का फाईव स्टार बंगलो है अभी चर्चा में
• कंस्ट्रक्शन सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय है कम्पनी
पूर्वी भारत की प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कम्पनी वास्तु विहार अब OHSAS 18001: 2007 सर्टिफाईड कम्पनी हो गई है। पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के 50 से ज्यादा शहरों में वास्तु विहार टाउनशिप डेवलप करती है। कम्पनी द्वारा डेवलप की गई टाउनशिप स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय मानक पर खरा उतरती है और यही कारण है कि कम्पनी को ये सर्टिफिकेशन मिला है। इससे पूर्व वास्तु विहार ISO 9001 तथा ISO 14001 सर्टिफिकेशन पा चुकी है।
अत्यन्त किफायती मूल्य पर सभी आयवर्ग को घर उपलब्ध कराने के कारण वास्तु विहार ने देश भर में एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में कम्पनी अपने फाईव स्टार बंगलो के कारण चर्चा में है। ये बंगलो वेल्डेड स्टील द्वारा भूकम्प से सुरक्षा, मॉड्यूलर किचेन, इंसुलेटेड दीवारें और छत, हाईब्रिड एयरकंडीशनर तथा रूफटॉप सोलर पावर प्लांट से 70% बिजली की बचत जैसी खूबियों से लैस है।
बताते चलें कि कंस्ट्रक्शन के अलावे वास्तु विहार अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय है। वास्तु विहार बायोटेक ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में दिन-रात अनुसंधानकार्य में लगी हुई है और इस दिशा में इसने चौंकाने वाली उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अतिरिक्त वास्तु विहार मीडिया वेंचर्स मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय है। यही नहीं, बोधगया तथा धनबाद स्थित वास्तु विहार ग्रुप के रिसॉर्ट संबोधी रिट्रीट को लोग उसकी भव्यता और अनोखेपन के कारण पूर्वी भारत का ताजमहल कहकर बुलाते हैं।

30/12/2014

टेक्नो कल्चर प्राईवेट लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है जो खुद आगे बढ़ने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों के व्यक्तित्व को भी निखारने में मदद करती है। रियल एस्टेट कंपनी होने के साथ-साथ हम अपने कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास करते हैं।
हम अपने कर्मचारियों को सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ताकि वो जो भी कार्य करें वो नीतिपूर्ण हो। हम अपने कर्मचारियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा भी देते हैं। इससे वो अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं और अपने कार्यों को विवेकपूर्ण ढ़ंग से निपटाते हैं।
टेक्नो कल्चर प्राईवेट लिमिटेड न केवल एक रियल एस्टेट कंपनी है। वरन् ये कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने वाला संस्थान भी है।

29/12/2014

“बढ़े चलो बढ़े चलो…न हाथ एक शस्त्र हो..न साथ एक अस्त्र हो..न अन्न, नीर, वस्त्र हो..हटो नहीं डटो वहीं..बढ़े चलो बढ़े चलो..” इसी मूलमंत्र को लेकर टेक्नो कल्चर प्राईवेट लिमिटेड लगातार आगे बढ़ रहा है। परिस्थितियां चाहे जैसी हों हमेशा आगे बढ़ते रहना ही जीवन का मूलमंत्र है। तभी सफलता, कामयाबी और शोहरत मिलती है।
अच्छे वक्त में तो हर कोई आगे बढ़ता है। लेकिन बुरे वक्त में जो निराश होकर बैठ जाता है। नाकामयाबी उस पर हावी हो जाती है। इसीलिए हर परिस्थिति, हर मौके पर चलना ही गुरुमंत्र है। जीवन की सारी बाधाओं का अंत तभी हो सकता है जब हम अनवरत चलते रहें। टेक्नो कल्चर प्राईवेट लिमिटेड ने भी इसी मंत्र को याद रखा और बुरे वक्त में भी चलना नहीं छोड़ा और आज उसी की देन है कि टेक्नो कल्चर प्राईवेट लिमिटेड भवन निर्माण के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम बन गया है।

28/12/2014

आज भी भारत में लाखों लोग बेघर हैं। इनलोगों के पास अपना घर नहीं है। ऐसे लोगों के लिए घर आज बी बड़ा सपना है। इनलोगों के घर के सपनों को सच करना कितना जरुरी है ये समझा जा सकता है। सरकार कई ऐसी योजनायें बना रही है जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों को घर जैसी मूलभूत योजनायें आसानी से प्राप्त हो सके। लेकिन इसके बावजूद हजारों लोगों को घर की सहूलियत नहीं मिल रही। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोकल्चर प्राईवेट लिमिटेड आगे आया और कंपनी ने आम लोगों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय और उच्चवर्गीय लोगों के लिए भी घर बनाने की शुरुआत की। क्योंकि घर तो हर किसी की चाहत होती है। इसीलिए टेक्नो कल्चर बिल्डिंग सेंटर प्राइवेट लिमिटेड देश भर में किफायती और टिकाऊ घरों का निर्माण कर रहा है।
कंपनी चाहती है कि आने वाले समय में वो ज्यादा-से-ज्यादा भवनों का निर्माण कर लोगों के घर की जरुरतों को पूरी कर सके। टेक्नो कल्चर प्राईवेट लिमिटेड अपनी इस योजना को पूरी करने का कोशिशों में लगातार जुटा हुआ है।

27/12/2014

टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है जो भवन निर्माण के दौरान भी पर्यावरण का पूरा ख्याल रखती है। कंपनी चाहती है कि वो जो भी निर्माण करे वो पर्यावरण के विरुद्ध न होकर उसका संरक्षण करे। इसीलिए कंपनी लगातार इस दिशा में शोध कर रही है। ताकि आने वाले सालों में कंपनी भवन निर्माण के लिए ऐसे तरीके ईजाद कर सके जो पर्यावरण के अनुकूल हो।
ये सच है कि न तो विकास की गति रुक सकती है और न ही भवन निर्माण का कार्य रोका जा सकता है। लेकिन ये भी सच है कि थोड़ी सी सूझबूझ और समझदारी से काम लेने से भवन निर्माण जैसा कार्य भी पर्यावरण संरक्षित हो सकता है।
इसीलिए टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ऐसे भवन का निर्माण करने जा रही है जो सौर ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेगा। इससे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कम होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

26/12/2014

“लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती..कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” जी हां.. कभी कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। हां सफर में मुश्किलें बहुत आती हैं। कई बार असफलतायें मिलती हैं, कई दफे हौसला टूटता है। लेकिन अंदर का विश्वास हर बार इंसान को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जो मन की आवाज सुनकर निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं उनकी कभी हार नहीं होती और एक दिन सफलता उनके कदम चूमती है।
टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपने शुरुआती सफर में कितनी मुश्किलें सहीं, न जाने कितनी रुकावटों का सामना किया। लेकिन हौसले के साथ कंपनी निरंतर आगे बढ़ती रही और आज नतीजा सबके सामने है। टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आज भवन निर्माण के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है। इसीलिए टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड अपने सभी कर्मचारियों को हार न मानने की सलाह देता है और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम करने को प्रेरित करता है।

24/12/2014

बुरे वक्त में भी सकारात्मक सोच इंसान को सफलता की ओर ले जाती है। इंसान की सोच उसे श्रेष्ठ या निकृष्ट बनाती है। इसीलिए टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड हर परिस्थिति में अपने कर्मचारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करता है। ताकि कठिन-से-कठिन समय को भी आसानी से पार किया जा सके। टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड का प्रयास रहता है कि उसके कर्मचारी जिस काम को पूरा करने का संकल्प लें उसे लेकर कोई संशय मन में ना पालें, वो आशावान रहें, उनके शब्द नकारात्मक नहीं हों और उनके हाव-भाव से उत्साह छलकता रहे। क्योंकि एक सकारात्मक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ अगल-बगल के माहौल को भी जीवंत बना देता है। साथ ही उसकी ऊर्जा हर ओर सकारात्मकता लाती है।
सकारात्मक दृष्टिकोण व्यवसाय के साथ-साथ इंसान की निजी जिंदगी को भी प्रभावित करता है और उसे एक नये रास्ते की ओर ले जाता है। जिससे समाज और व्यक्ति दोनों का भला होता है।

23/12/2014

सफलता का महत्व तभी है जब वो दूसरों के काम आये। नहीं तो सफलता बेमानी हो जाती है और अक्सर लोगों के सिर पर चढ़कर नाचने लगती है। इसीलिए परमार्थ के कामों से ही सफलता को स्थायी रखा जा सकता है।
यही वजह है कि टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड हमेशा इस बात का ख्याल रखता है कि अपनी सफलता का इस्तेमाल वो दूसरों की मदद के लिए करे। तभी तो कंपनी भवन निर्माण के क्षेत्र में हमेशा कुछ नया और रचनात्मक प्रयोग करती रहती है जिससे घर आधुनिक और किफायती दामों पर मध्यमवर्गीय लोगों को मिल सके।
टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड का ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा। ताकि घर हर किसी के बजट में समा सके।

22/12/2014

सफलता आसानी से नहीं मिलती। इसके लिए कड़े परिश्रम के साथ-साथ लक्ष्य के प्रति जुनून, सकारात्मक दृष्टिकोण रखना पड़ता है। साथ ही समय के बदलाव को स्वीकार करना पड़ता है। इन सभी के मेल से कहीं जाकर सफलता मिलती है। लेकिन सफलता मिलने के बाद अगर आलस या घमंड किया जाये तो सफलता फिर से दामन छोड़ देती है। टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ये जानता है। इसीलिए सफल होने के बाद भी कंपनी ने हमेशा अपने पैर जमीन पर रखे हैं और परिश्रम को अपनी पूंजी माना है।
टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आज भी उसी तरह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है जैसे वो शुरुआती दौर में थी। आज भी कंपनी उतनी ही मेहनत करती है जितनी उसने पहले दिन की थी। तभी तो इतने सालों के बाद भी कंपनी अपनी सफलता बरकरार रखे हुए है। कंपनी का अपना ग्राहक वर्ग है जो उससे संतुष्ट और खुश है। यही टेक्नो कल्चर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की वास्तविक पूंजी है जिसे कोई नहीं छीन सकता।

Address

3RD FLOOR, B-1/B2 3RD FLOOR
Patna
800001

Telephone

+919534095340

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Technoculture Building Center Pvt Ltd posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Technoculture Building Center Pvt Ltd:

Share